इंदौर मंडी: आवक की कमी से मूंग, उड़द, मसूर और चना काबली में तेजी

753

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को दलहनों की उपलब्धता में कमी के चलते मूंग में 100, उड़द में 200, मसूर में 50 और चना काबली के भाव में 200 रुपये (गुरुवार की तुलना में) प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। वहीं चना कांटा 25 व चना देसी 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर बिका।

दलहन: चना (कांटा) 4200 से 4250, चना (देसी) 4100 से 4150, डबल डॉलर 6000 से 6200, मसूर 3950 से 4000, हल्की 3650 से 3700, मूंग 5500 से 5700, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4800 से 4900, महाराष्ट्र नई तुअर लाल (अरहर) 5400 से 5500, महाराष्ट्र सफेद तुअर (अरहर) 5650 से 5700, उड़द 5100 से 5300, हल्की 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6500 से 6700, तुअर दाल फूल 6900 से 7100, तुअर दाल बोल्ड 7300 से 7500, आयातित तुअर दाल 6000 से 6100 चना दाल 5350 से 5550, आयातित चना दाल 5000 से 5200 मसूर दाल 5150 से 5250 मूंग दाल 6400 से 6600, मूंग मोगर 6500 से 6700 उड़द दाल 5400 से 5600, उड़द मोगर 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।