आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करती कलर एग्जीबिशन: राजेश बिरला

0
64

कलर एग्जीबिशन के दूसरे दिन महिलाओं एवं युवतियों ने दिखाया दुगना उत्साह

कोटा। color exhibition: रोटरी क्लब पद्मिनी द्वारा आयोजित कलर एग्जीबिशन के दूसरे दिन महिलाओं व युवतियों ने दुगना उत्साह दिखाया। सचिव दीप्ति राजावत ने बताया कि माहेश्वरी भवन, झालावाड़ रोड पर कलर एग्जीबिशन के दूसरे दिन सुबह से शाम तक हर स्टॉल पर जमकर खरीदारी की गई। बनारसी मधुबन साडी, बाघलपुर सूट व साड़ी, व चंदेरी साड़ियों को महिलाओं ने बहुत पसंद किया।

वहीं जयपुर ज्वेलरी व पैकेजिंग आइटम व करवा चौथ व दीपावली सजावट की सामग्री पर जनता ने विशेष मन दिखाया। अध्यक्ष सुषमा बसंल व क्लब की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिखा बाटला ने बताया कि दूसरे व अंतिम दिन लोगो का उत्साह भी दुगना व चरम पर था। 35 शहरों से कोटा पहुंची महिलाओ को कोटावासियों का समर्थन मिला उनके उत्पादों को सरहाया गया। उन्होंने बताया कि इस सफल प्रयास से शिक्षा के प्रति क्लब की जिम्मेदार बढ गई है। राजकीय स्कूल में शौचालय निर्माण व पुस्तकालय निर्माण के लिए रोटरी पद्मिनी शीघ्र प्रोजेक्ट लाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंडियन रेडक्रास सोसायटी नेशनल मैनेजिंग बॉडी के मेंबर व इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा रहे। कलर प्रदर्शनी में वंदना कालानी, डॉ. शशि अग्रवाल, प्राची अंजू, प्राची शारदा, प्रदेश बंसल, खुशबू गुप्ता, प्रतिभा न्याति, सुनीता पंड्या,नीलम कपूर, डॉ.प्रीति शर्मा, नीता सिंह गौर, महिमा तलवार सहित सभी महिला सदस्यों को विशेष योगदान रहा।

स्वरोजगार के द्वार खोले
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि कलर प्रदर्शनी मात्र जनता के लिए एक बाजार नहीं बनाती है, अपितु महिलाओं को सम्बल व आत्मविश्वास की भावना को भी बल देती है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को नया मंच व प्रोत्साहन मिला है। इससे स्वरोजगार की भावना को बल मिलेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना भी साकार होते हुए दिखता है। आईजी खमेसरा ने कलर के स्टॉल पर उत्पादों की जानकारी प्राप्त की और उनकी गुणवत्ता देखकर प्रशंसा की। उन्होंने सपत्निक खरीदारी भी की और महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए रोटरी पद्मिनी की प्रशंसा भी की।

महिलाओ को नया मंच
उद्यमी महिला कलिका सेठी ने बताया कि विभिन्न प्रकार की दाल, आटा व तेल के ऑर्गेनिक आइटम को कोटा की जनता ने पसंद कर सेहत के प्रति अपनी जागृति को दिखाया और सम्बल भी प्रदान किया। भावना ठाकुर ने बताया कि बनारसी सिल्क, मधुबनी पर हैंडमेड डिजाइन वाली साड़ी के प्रति उत्साह अधिक दिखा। इससे हथकरघा उद्योग को बढावा मिलेगा। झालावाड़ की शिल्पा मंगल ने बताया कि भागलपुर व चंदेरी साड़ी पर जनता का विशेष प्यार उमडा।

महिलाओं की पसंद को एग्जीबिशन ने पूरा किया
नीता मित्तल ने बताया कि जूट बास्केट व कलकत्ता की बेडशीट भी प्रदर्शनी में रंग जमा सकी। निधि व अंकिता रावका ने बताया कि हैंडमेड पैकेज व दीपावली सजावट के सामान को हाथों हाथ जनता ने खरीदा। जयश्री कोट चांदनी ने बताया कि महिलाओ ने सिल्वर ज्वेलरी को अधिक पसंद किया। उन्होने बताया कि महिलाओं को मॉर्डन टेंड की ज्वेलरी की समझ है और उनकी मांग को कलर एग्जीबिशन ने पूरा किया। इसके अलावा इंडियन, वेस्टर्न, आउटफिट, हैंडमेड आइटम, बेडशीट, होम डेकोर, फर्नीचर, जूते,सोने-चांदी व डायमंड की आभूषण, पापड, मल्टीग्रेन आटा, ऑर्गेनिक फूड व फूड कोर्ट पर जनता ने अपना उत्साह दिखाया।