अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का चंडीगढ़ तक विस्तार, जानिए किस रूट से गुजरेगी

0
65

नई दिल्ली। Vande Bharat Train: पंजाब जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत ट्रेन के विस्तार का फैसला लिया है। इसके तहत अब इसे दिल्ली से आगे चंडीगढ़ तक भी चलाया जाएगा। ऐसे में अब वंदे भारत अजमेर से चलकर जयपुर होते हुए दिल्ली जाएगी और दिल्ली से आगे चंडीगढ़ तक जाएगी।
पिछले दिनों ही वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत उत्तर पश्चिम रेलवे से अजमेर से दिल्ली के बीच हुई थी।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रात: 6:55 बजे अजमेर से रवाना होगी और दोपहर 2:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचाएगी। यात्रियों के लिए अजमेर, जयपुर और चंडीगढ़ के बीच यात्रा के लिए एक तेज और ज्यादा आरामदायक विकल्प होगा। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अजमेर से चंडीगढ़ तक बढ़ा दिया है। इससे अजमेर, जयपुर और दिल्ली से पंजाब जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। चंडीगढ़ से सीधी कनेक्टिविटी अब पिछले मार्गों की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देगी।

चंडीगढ़ से सीधी कनेक्टिविटी अब पिछले मार्गों की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देगी। इस सेवा के विस्तार से अलवर और गुड़गांव के निवासियों को भी लाभ होने की उम्मीद है। यह विस्तार क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे की कोशिश रहेगी कि यात्रियों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए लगातार सर्विसेज का विकास करता रहे।

गौरतलब है कि राजस्थान से अभी तक तीन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इनमें एक अजमेर वाया जयपुर दिल्ली संचालित हो रही है। दूसरी जोधपुर से गुजरात के साबरमती और तीसरी उदयपुर से जयपुर के बीच संचालित होती है। अभी राजस्थान को दो वंदे भारत ट्रेनें और मिलने की संभावना है। इनमें एक जयपुर और इंदौर के बीच चलने की संभावना है। यह दीगर बात है कि राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन पर दो-तीन बार पथराव हो चुका है। उसके बाद गड़बड़ी वाले इलाकों में इसकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।