अग्रवाल मोमियां महिला मंडल ने मनाया लहरिया उत्सव

1170

कोटा। अग्रवाल वैष्णव मोमियां पंचायत महिला मंडल ने सोमवार को लहरिया महोत्सव मनाया, महिला मंडल की अध्यक्ष शिखा मित्तल व सचिव सुनीता गोयल ने बताया कि सभी महिलाएं लहरिया पोशाक में सज धज कर आई थी।

उन्होंने नृत्य व सावन के गीत गाये व तीज के अवसर पर झुला झूले। इस अवसर हाउजी सहित अनेक गेम भी खेले गए,
संरक्षिका सावित्री गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज मे एकता आती है तथा संस्कृति सुरक्षित रहती है।

लहरिया उत्सव में महिला मंडल की सचिव सुनीता गोयल, उपाध्यक्ष सुनीता गर्ग, माया अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, मधु मित्तल, सुशीला गर्ग, मिथलेश, सुनीता गोयल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।