Stock Market: सेंसेक्स 230 अंक चढ़ कर 71,337 पर बंद, निफ्टी 21400 के पार

78

मुंबई। Stock Market Closed : HDFC बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, NTPC, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स जैसे दिग्गज शेयरों में जोरदार खरीदारी के बीच देसी शेयर बाजार शुरुआती कमजोरी को दूर करते हुए मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुए। इस बीच ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव रुझान देखे गए।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 230 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 92 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स ने 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, BSE स्मॉलकैप ने 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ लगभग समान प्रदर्शन किया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 229.84 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 71,336.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 71,012.08 और 71,471.29 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 91.95 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,441.35 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,329.45 और 21,477.15 के रेंज में कारोबार हुआ।