Kota Mandi: प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन 150 रुपये और सरसों 200 रुपये उछली

0
33

धनिया का दिसंबर वायदा 298 रुपये गिरकर 16924 रुपये पर बंद

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन 150 रुपये और सरसों 200 रुपये उछल गई। कमजोर उठाव से चना 50 रुपए और उड़द 300 रुपये लुढ़क गया।

एनसीडीईएक्स पर धनिया का दिसंबर वायदा 298 रुपये गिरकर 16924 रुपये और जनवरी वायदा 128 रुपये टूटकर 16432 रुपये प्रति क्विंटल और अप्रैल वायदा 42 रुपये फिसल कर 14600 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब ढाई लाख कट्टे और लहसुन की 4000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे –

गेहूं मिल क्वालिटी 2770 से 2875, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2870 से 2950, बेस्ट टुकड़ी 2950 से 3150, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2300 से 2860, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) गीला 3400 से 4200, सूखा 4100 से 4551, धान (1847) 3800 से 4350, धान (1718) 4400 से 4931, धान सुगन्धा 3700 से 4051, धान (पूसा-1) 4200 से 4650, धान (1401) 4300 से 4721 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5800 से 7351, सरसों 8500 से 9481, अलसी 9500से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 5500 से 8100, चना देशी 6700 से 7000, चना मौसमी नया 6600 से 7001, चना पेप्सी 6600 से 7001, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5400 से 20000, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14000 से 14700, धनिया ईगल 15000 से 15500, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।