G20 Summit 2023: पीएम मोदी ने किया दुनियाभर के दिग्गजों का स्वागत

54

नई दिल्ली। भारत की राजधानी नई दिल्ली में भारत मंडपम में आज जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर के तमाम दिग्गजों का स्वागत किया।

शुक्रवार को देर शाम अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली पहुंचे। वह एयरपोर्ट से सीधे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। यहां दोनों देशों के नेताओं के बीच बैठक हुई। इसके अलावा, अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक होने वाली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का यह समय दुनिया को नई दिशा दिखाने वाला समय है। यह वह समय है जब बरसों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही है। हमें मानवता वादी केंद्रित होकर इन समस्याओं को सुलझाना है।

इस बीच कोमोरोस संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष अजाली असौमानी ने जी20 का स्थायी सदस्य बनने पर अपना स्थान ग्रहण किया।