BMW Mini Aceman EV एक बार चार्ज करने पर देगी 400km की रेंज

0
126

नई दिल्ली। बीएमडब्ल्यू ग्रुप की ब्रिटिश लक्जरी ब्रांड मिनी (Mini) कुछ ऑल इलेक्ट्रिक कारों पर काम कर रही है, जिसमें अपकमिंग ऐसमैन इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर भी शामिल है। मिनी ऐसमैन ईवी (Mini Aceman EV) की बिक्री 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।

लॉन्च होने पर यह 3-डोर वाली कूपर EV हैचबैक और बिग कंट्रीमैन EV के बीच स्थित होगी, जो फरवरी 2024 में शोरूम में आने वाली है। इससे पहले मिनी BMW द्वारा ऐसमैन ईवी की टेक्नोलॉजी का खुलासा किया गया है।

स्पेसिफिकेशंस : Mini Aceman को दो ट्रिम ऑप्शन्स E और SE में पेश किया जाएगा। E बेस मॉडल होगा और सिंगल फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से लैस होगा, जिसे 40kWh बैटरी पैक के साथ जोड़ा जाएगा। पावरट्रेन में यह 181hp की पीक पावर का जेनरेट करने में सक्षम होगी। एक बार चार्ज करने पर यह 300 किमी तक की रेंज पेश करेगी। वहीं, हायर ट्रिम SE 215hp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा। एक बार चार्ज करने पर यह 400 किमी जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि कंट्रीमैन ईवी को भी अपने हायर ट्रिम SE में समान बैटरी पैक मिलेगा।

डायमेंशन: स्पेसिफिकेशन नए मिनी कूपर ईवी हैचबैक द्वारा पेश किए गए एक जैसे ही हैं। डायमेंशन के हिसाब से मिनी ऐसमैन ईवी कथित तौर पर 4,075mm लंबी और 1,495mm ऊंची होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें 2,605 मिमी का व्हीलबेस होगा।