विदेशी निवेशकों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

0
456

मुंबई। विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच शुक्रवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती देखने को मिली। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक मामूली बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्द ही नकारात्मक रुख अपनाते हुए 46.89 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,271.71 पर आ गया। दूसरी ओर, व्यापक एनएसई निफ्टी 9.90 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,670.10 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट टीसीएस में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, पावरग्रिड, टाटा स्टील और एचडीएफसी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन हरे निशान में थे।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,245.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे, जबकि सियोल और टोक्यो में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 75.84 डॉलर प्रति बैरल पर था।

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन विदेशी बाजारों के मिले-जुले रुझानों के बीच मजबूती के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 116 पॉइंट की मजबूती के साथ 52,434 पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 25 पॉइंट की बढ़त के साथ 15705 पर खुला।

एशिया में मिला-जुला रुझान
एशिया के कुछ अहम शेयर बाजारों में तेजी है। जापान के निक्केई इंडेक्स में लगभग 0.30% की मजबूती है। चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग 1.50% टूटा हुआ है। हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग 1.80% की गिरावट है। कोरिया के कोस्पी में लगभग 0.1% की मजबूती है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरी लगभग 0.5% ऊपर है।

अमेरिकी बाजारों में मजबूती
बुधवार को अमेरिकी बाजारों में मजबूती रही। डाओ जोंस 0.38% चढ़कर बंद हुआ। नैस्डैक में 0.13% की बढ़ोतरी हुई। S&P 500 में 0.52% की मजबूती रही। यूरोपीय बाजारों में भी तेजी रही। ब्रिटेन के FTSE में 1.25%, जर्मनी के DAX में 0.71% और CAC में 0.47% की मजबूती आई।