देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 4.12 लाख कोरोना पॉजिटिव, 4000लोगों की मौतें

0
255

नई दिल्ली। देश में कोरोना दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को एक बार फिर 24 घंटे में नए मरीजों और मौतों का आंकड़ा अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर गया। आज देशभर में 4.12 लाख पॉजिटिव मिले हैं, वहीं 4000 लोगों की जान चली गई। यह अब तक का सबसे बड़ा और डराने वाला आंकड़ा है।

यह दूसरी बार है जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख 2 हजार 14 मामले सामने आए थे। तब 3525 मरीजों की मौत हुई थी। आज ठीक हुए मरीजों की संख्या भी कल के मुकाबले कम है। मंगलवार को 3.37 लाख मरीज ठीक हुए थे, वहीं आज 3.24 लाख मरीज ही ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक और केरल ने डराया
रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या के मामले में अब महाराष्ट्र के बाद दो राज्य कर्नाटक और केरल भी डराने लगे हैं। कर्नाटक में बुधवार को रिकॉर्ड 50 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं, वहीं केरल में भी 41,953 लोग पॉजिटिव हुए हैं।

कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.12 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4000
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.24 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.10 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.72 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.30 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 35.62 लाख