निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स 19 अंक फिसल कर 51,329 पर बंद

0
558

मुंबई। शेयर बाजार में 6 दिन से जारी बढ़त पर मंगलवार को ब्रेक लग गया है। निवेशकों की मुनाफावसूली से BSE सेंसेक्स 19.69 अंक नीचे 51,329.08 पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 51,835.86 को भी छुआ। लेकिन आखिरी आधे घंटे में गिरावट के चलते सेंसेक्स फिसल गया। इससे पहले एक फरवरी से लगातार 6 दिन तक बाजार बढ़त के साथ बंद हो रहा था।

बाजार की गिरावट में सबसे आगे ऑटो और फार्मा शेयर रहे। निफ्टी ऑटो और फार्मा इंडेक्स 1-1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी इंडेक्स भी 6.50 अंक नीचे 15,109.30 पर बंद हुआ है। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाला महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर है, जो 3% की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

BSE पर 3,158 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,310 शेयर बढ़त और 1,659 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। यानी एक्सचेंज पर 52% शेयरों में गिरावट रही। गिरावट के चलते लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप घटकर 202.54 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह सोमवार को 202.82 लाख करोड़ रुपए रहा था।