कोटा में 11 महीने बाद 4 मल्टीप्लेक्स और 2 सिनेमा हॉल 8 फरवरी से होंगे चालू

0
713

कोटा। कोरोना के कारण पिछले 11 महीने से बंद पड़े मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हाॅल 8 फरवरी से खुलेंगे। सरकार का निर्णय आते ही कर्मचारियाें की खुशी वापस लाैटी है। मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघराें में तैयारियां शुरू हाे गई हैं। हालांकि संचालकाें का कहना है कि इधर नई फिल्मे रिलीज न हाेने के कारण सारी स्क्रीन नहीं चलाएंगे।

गाेल्ड सिनेमा के मैनेजर आशीष जैन का कहना है कि काेटा में 4 मल्टीप्लेक्स और 2 सिनेमा घर हैं। इनमें करीब 13 स्क्रीन हैं आर सभी जगहाें काे मिलाकर करीब 300 से अधिक लाेग काम करते हैं। लाॅकडाउन के बाद से ही सिनेमाघर बंद हाे गए थे। तब से अभी तक केवल वहां साफ सफाई का ध्यान रखा जाता था। अधिकतर कर्मचारियाें काे काम पर आने से मना कर दिया था। कुछेक लाेग ही सभी जगह व्यवस्था देख रहे थे। कई कर्मचारी ताे मजदूरी और सब्जी तक बेचने लगे थे। प्रदेश मे ही सबसे देरी से सिनेमाघर खुलने के आदेश हुए हैं।

200 करोड़ का नुकसान:
फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर गाैरी खान का कहना है कि लाॅकडाउन से पहले शहर में सिनेमाघराें काे करीब राेज की 60 लाख रुपए से अधिक की इनकम हाेती थी। यह पिछले 11 महीने से बंद है। यानि 320 से अधिक दिनाें तक सिनेमाघराें की इनकम बंद है। सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स संचालकों को इस दौरान लगभग 200 करोड़ का नुकसान हो चुका है। इसकी भरपाई मुश्किल है। हालांकि मार्च से कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

कोविड प्रोटोकॉल की पालना जरूरी
अभी 50 फीसदी क्षमता से चलाए जाएंगे। मार्च से केजीएफ 2 की रिलीज से सिनेमाघराें में दर्शक लाैटेंगे। काेराेना गाइड लाइन के लिए सेनेटाइजर लगाए जाएंगे और साेशल डिस्टेंसिंग के लिए सिटिंग भी दूर दूर की जाएगी। मास्क लगाना भी अनिर्वाय किया जाएगा।