सेंसेक्स 458 अंक उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर 50,200 के पार बंद

0
466

मुंबई। शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। BSE सेंसेक्स 458 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 50,255.75 पर बंद हुआ है। इंडेक्स ने इस दौरान 50,526.39 के रिकॉर्ड स्तर को भी छुआ। हालांकि, इंडेक्स ने 50 हजार का आंकड़ा पहली बार 21 जनवरी को पार किया था। 1 फरवरी के पेश केंद्रीय बजट के बाद यह दूसरा मौका है, जब इंडेक्स ने 50 हजार का स्तर पार किया। इससे पहले 2 फरवरी को भी इंडेक्स 50,154 तक पहुंचा था। निफ्टी इंडेक्स भी 142 अंक ऊपर 14,789.95 बंद हुआ है।

बाजार में बढ़त की प्रमुख वजह-

  • 2021-22 बजट: ज्यादातर मार्केट एनलिस्ट मान रहे हैं कि ओवरऑल बजट शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव है। क्योंकि, इसमें नया टैक्स नहीं लगाया है। साथ ही कोरोना सेस की बात भी नहीं हुई, जिससे बाजार लगातार 6 कारोबारी दिन से फिसल रहा था।
  • वैश्विक बाजारों में बढ़त: घरेलू बाजार को वैश्विक बाजारों में बढ़त का भी सपोर्ट मिला। इसमें जापान, कोरिया सहित यूरोपियन और अमेरिकी शेयर बाजार शामिल है। इसके अलावा अमेरिका में नए कोरोना राहत पैकेज के पॉजिटिव अपडेट का भी असर पड़ा है।
  • मजबूत घरेलू संकेत: बाजार के दिग्गज शेयर अच्छी बढ़त के साथ कारोबार किया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, HDFC, SBI, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं।

लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 198 लाख करोड़ के पार
बाजार की बढ़त में सरकारी बैंक और फार्मा सेक्टर के शेयर सबसे रहे। इसके चलते निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2.79% और PSU इंडेक्स 2.61% ऊपर बंद हुए हैं। एक्सचेंज पर 3,141 शेयरों में कारोबार हुआ। 1,787 शेयरों में बढ़त और 1,199 में गिरावट के साथ बंद हुए हैं। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी बढ़कर 198.45 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह मंगलवार को 196.60 लाख करोड़ रुपए था।