सेंसेक्स 61000 के पार जाएगा, ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनियों का अनुमान

0
660

मुंबई। केंद्रीय बजट के बाद शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहे हैं। लगातार तीन दिनों की बढ़त में BSE सेंसेक्स और निफ्टी करीब 9-9% बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा बैंकिंग और ऑटो शेयर बढ़े। पॉजिटिव बजट के लिहाज से ग्लोबल रेटिंग एजेंसियां ने सेसेक्स के 61 हजार के पार जाने का लगाया है।

ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गल स्टैनली ने 2021 के लिए सेंसेक्स पर अपना लक्ष्य बढ़ा दिया है। इसे 50 हजार से बढ़ाकर 55,000 कर दिया है। कंपनी ने कहा कि बढ़त जारी रही तो इंडेक्स 61 हजार के स्तर तक भी पहुंच सकता है। क्योंकि सरकार ने बजट 2021-22 में ग्रोथ को फोकस किया। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ के लिए ज्यादा ध्यान दिया गया है। खास बात यह है कि सरकार ने इस बार नया टैक्स भी नहीं लगाया है। क्योंकि पहले उम्मीद थी कि कोरोना सेस लगाया जा सकता है। इसके चलते लगातार 6 दिन बाजार टूटा था।

बजट से पहले बाजार में भारी गिरावट थी
21 जनवरी को BSE सेंसेक्स ने पहली बार 50 हजार के स्तर को पार किया था। लेकिन इसी दिन इंडेक्स 160 अंक नीचे बंद हुआ था। यह गिरावट 29 जनवरी तक चली। 6 दिनों की इस गिरावट में सेंसेक्स 3,500 अंक टूटा था। इस दौरान सबसे ज्यादा ऑटो और IT दोनों इंडेक्स 7-7% फिसले थे। मार्केट कैप भी 11 लाख करोड़ रुपए घट गया था। क्योंकि निवेशकों ने रिकॉर्ड बढ़त के साथ कारोबार कर रहे बाजार में मुनाफा वसूली की। यानी ऊंचे भाव पर शेयर बेचकर फायदा कमाया। ज्यादातर मार्केट एक्सपर्ट मानते हैं कि निवेशक बजट में कोरोना सेस की आशंका से भी नर्वस थे।

पॉजिटिव बजट से शेयर बाजार मजबूत रिकवरी
बजट के दिन बाजार में ऑटो स्क्रैपेज पॉलिसी के ऐलान से शुरु हुई तेजी लगातार तीसरे दिन जारी है। इसे बैड बैंक की घोषणा का भी सपोर्ट मिल रहा है। दोनों ऐलान से बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में भारी खरीदारी रही। दिन की रैली में निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 13% और ऑटो इंडेक्स भी 9% ऊपर चढ़ चुके हैं।

बजट के दिन बाजार में रिकॉर्ड तेजी
बजट के बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 5% की बढ़त रही। बजट के दिन इतनी बड़ी बढ़त 1997 में देखने को मिली थी, जब इंडेक्स में 6% की बढ़त देखने को मिली थी। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 10.61 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 198.77 लाख करोड़ रुपए हो गया है। 29 जनवरी को यह 188.74 लाख करोड़ रुपए था।