बजट से भरी निवेशकों की झोली, 12 दिन में सेंसेक्स दूसरी बार 50 हजार के पार

0
545

मुंबई। बजट से भरी निवेशकों की झोली भरी है। बजट के बाद भी बाजार में रिकॉर्ड तेजी जारी। सेंसेक्स 1,403 अंक ऊपर 50,004.06 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इंडेक्स ने 21 जनवरी को 50,184 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ था। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 406 अंक ऊपर 14,687.35 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की तेजी में ऑटो और बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 1,509 अंकों की बढ़त के साथ 34,598.90 पर कारोबार कर रहा है। यह इंडेक्स का ऑलटाइम है।

बजट के दिन बाजार में ऐतिहासिक तेजी
बजट के दिन बाजार में ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की गई। पॉजिटिव बजट के चलते सेंसेक्स 5% ऊपर 48,600.61 पर और निफ्टी 4.74% ऊपर 14,281.20 बंद हुआ था। इसमें बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिला था। इंडसइंड बैंक का शेयर 14.71%, SBI 10% और L&T का 9% ऊपर बंद हुए थे। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 8.26% ऊपर बंद हुआ था। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 6.32 बढ़ा था।

वैश्विक बाजार में मजबूत तेजी
ग्लोबल मार्केट भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कोरिया का कोस्पी 2.23% ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स, ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स और जापान का निक्केई इंडेक्स 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी 0.55% की बढ़त है। इससे पहले अमेरिकी और यूरोपियन बाजारों में भी तेजी रही थी। नैस्डैक इंडेक्स 2.55%, S&P 500 इंडेक्स 1.61% ऊपर बंद हुआ था। यूरोपियन मार्केट में फ्रांस का CAC इंडेक्स और जर्मनी का DAX इंडेक्स में भी 1-1% बढ़त रही थी।