दिल्ली बाजार/ होटल एवं रेस्टोरेंट की मांग से पाम तेल के भाव में सुधार

0
849

नई दिल्ली। देश में सस्ते खाद्यतेलों का आयात बढ़ने से सोमवार को देशी तेल तिलहनों के भाव दबाव में बने रहे। होटलों और छोटे खान पान की दुकानों की मांग बढ़ने से पाम तेल कीमतों में सुधार रहा। जबकि ब्लेंडिंग के लिए सोयाबीन डीगम की मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल कीमतों में भी सुधार दर्ज हुआ। पाम तेल के सबसे बड़े उपभोक्ता देश, भारत के अलावा कई अन्य देशों में सस्ते तेलों की आयात मांग बढ़ रही है।

देश में भी सोयाबीन का उत्पादन काफी बढ़ने की संभावना है। यहां नाफेड और किसानों के पास सरसों और मूंगफली के काफी स्टॉक पहले के बचे हैं और नये फसल के आने के बाद इन तेलों को खपाने की दिक्कत और बढ़ने ही वाली है। दूसरी ओर ‘ब्लेंडिंग’ के लिए सोयाबीन डीगम की मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार रहा।

जबकि सस्ते में बिक्री से बचने के लिए मंडी में कम फसल लाने से सरसों दाना (तिलहन) और सरसों तेल कीमतों के भाव पूर्ववत बने रहे। मांग कमजोर होने से मूंगफली तेल कीमतें भी पूर्ववत रहीं। सोमवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 4,665- 4,715 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली दाना – 4,740 – 4,790 रुपये। वनस्पति घी- 965 – 1,070 रुपये प्रति टिन। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,480 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,875 – 1,925 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 1,540 – 1,680 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 1,640 – 1,760 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 – 15,000 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,200 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,980 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम- 8,050 रुपये। सीपीओ एक्स-कांडला- 7,350 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,800 रुपये। पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,700 रुपये। पामोलीन कांडला- 7,950 रुपये (बिना जीएसटी के)। सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,665- 3,690 लूज में 3,400–3,465 रुपये। मक्का खल (सरिस्का) – 3,500 रुपये प्रति क्विंटल।