नई दिल्ली। Stock Market Update: घरेलू शेयर मार्केट में रौनक लौट आई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 875 अंकों की बंपर उछाल के साथ 72521 पर खुला। चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 1182.95 अंकों की उछाल के साथ 74,320.85 पर पहुंच गया। जबकि, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 285 अंकों की तेजी के साथ 22446 के लेवल से आज यानी मंगलवार के कारोबार की शुरुआत की।
सुबह 10 बजे सेंसेक्स आज दिन के हाई 74421 से फिसल कर 73846 पर आ गया है। इसमें 700 अंकों से अधिक की तेजी है। निफ्टी भी 22577 से फिसल कर अभी 266 अंकों की तेजी के साथ 22428 पर आ गया है।
सुबह 9:30 बजे घरेलू शेयर मार्केट में रौनक के बीच सेंसेक्स 1244 अंक ऊपर 74382 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी में 386 अंकों की बंपर उछाल है। यह 22547 पर है। आज एनएसई के 2393 में से 2148 शेयरों में फायदा नजर आ रहा है। केवल 196 नुकसान में हैं।
वॉल स्ट्रीट
अमेरिकी शेयर मार्केट में सोमवार को गिरावट रही। हालांकि, यह गिरावट शुक्रवार के मुकाबले कुछ भी नहीं थी। डाऊ जोंस 0.91 पर्सेंट या 349 अंक टूटकर 37965 पर बद हुआ। एसएंडपी में 0.22 पर्सेंअ की गिरावट रही। यह महज 11 अंक नीचे 5062 पर बंद हुआ। नैस्डैक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ।
टैरिफ ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते व्यापक टैरिफ लगाकर दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला दिया था, जिससे वैश्विक मंदी का डर बढ़ गया है। यहां तक कि उनकी अपनी रिपब्लिकन पार्टी ने भी इसकी आलोचना की है।