Stock Market: ट्रंप के टैरिफ वार से सेंसेक्स ने लगाया 3939 अंक का गोता, निफ्टी धड़ाम

0
7

नई दिल्ली। Stock Market Update: ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका और एशिया के आए बाजारों में आई सुनामी के बाद घरेलू शेयर मार्केट भी डूब रहा है। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सोमवार को बड़ी गिरावट में खुले। वैश्विक बाजारों में बिकवाली का असर घरेलू बाजारों पर भी पड़ा। बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स ने शुरुआती कारोबार में 3,939 अंकों की गिरावट के साथ 71,425.01 का निचला स्तर छुआ। इ

सी दौरान, एनएसई निफ्टी50 ने 21,800 के स्तर से नीचे गिरकर 21,743 का निचला स्तर छुआ। इंडेक्स ने 1,160 अंकों की गिरावट दर्ज की। यह पिछले साल 4 जून के बाद बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। साल की सबसे बड़ी गिरावट के साथ सेंसेक्स 3914 अंकों का गोता लगाकर 71449 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 22000 के लेवल से नीचे 1146 अंक लुढ़क कर 21758 पर खुला।

सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 2523 अंकों का गोता लगाकर 72840 के लेवल पर आ गया। जबकि, निफ्टी 847 अंक लुढ़क कर 22056 पर ट्रेंड कर रहा है। एनएसई पर केवल 72 स्टॉक्स ही हरे निशान पर हैं। जबकि, 2434 लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। 586 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर पहुंच गए हैं। 281 में लोअर सर्किट लगा है।

इससे पहले सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 3104 अंकों का गोता लगाकर 72259 के लेवल पर पर था। जबकि, निफ्टी 22000 के लेवल से नीचे 973 अंक लुढ़क कर 21930 पर आ गया। सेंसेक्स की दिग्गज कंपनियों के शेयर धड़ाम से गिरे हैं। टाटा स्टील में 10 पर्सेंट से अधिक का नुकसान है। टाटा मोटर्स 8 पर्सेंट से अधिक लुढ़का है। सेंसेक्स टॉप लूजर्स में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा में 7 फीसद से अधिक की गिरावट है।