कोटा में एक ही दिन में 17 कोरोना पॉजिटिव, अभी तक 250 संक्रमित

0
717

कोटा। शहर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रविवार को एक ही दिन में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। सुबह 9 बजे की रिपोर्ट में जहां बकरा मंडी के 9 पॉजिटिव मरीज सामने आये थे। वहीं शाम की रिपोर्ट में 8 मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद शहर में अभी तक कुल संख्या 250 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो गये हैं। करीब 10 जनों की मौत भी हो चुकी है।

चिकित्सा विभाग के अनुसार इनमें चार महिलाएं जेके लोन अस्पताल में भर्ती है। चारों महिलाएं प्रसूता हैं। इनमें से एक गढ़ेपान, एक महावीर नगर फर्स्ट, एक दादाबाडी और एक बजाजखाना की है। वहीं दो महिलाएं जेपी कॉलोनी, एक पुरुष विज्ञाननगर से है। सुकेत से एक युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं बारां जिले से भी दो पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें एक 27 वर्षीय प्रसूता कोटा के जेके लोन अस्पताल में भर्ती है। अंता से 75 वर्षीय बुजुर्ग के भी कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों मामले बारां जिले के हैं।

गौरतलब है कि रविवार सुबह नौ पॉजिटिव केस सामने आए थे। इन पॉजिटिव मरीजों में 22 , 42 , 55 , 60 और 60 वर्ष आयु के पुरुष शामिल हैं। इसी तरह 12 वर्षीय किशोरी, 25, 33 और 50 वर्ष आयु की महिलायें शामिल हैं। यह सभी केस बकरा मंडी के हैं।

शाम को आई रिपोर्ट में विज्ञान नगर निवासी 54 वर्षीय संक्रमित की पत्नी एएनएम है। जो पटेल कंपनी में सर्वे करनी गई थी। वह पत्नि को स्कूटी से लेकर जाता था। वह ढ़ाबादेह के पास खीमच में रहता था। चार महिने से वह कोटा नही आया। शनिवार को उसकी पत्नी को तबीयत खराब होने पर उसे भर्ती किया गया था। साथ ही उसके पति की जांच की गई थी। महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।