लगातार 8वें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

0
843

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आठवें दिन कटौती की गई। गुरुवार को पेट्रोल जहां 15 पैसे, वहीं डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। अब दिल्ली में पेट्रोल 81.10 और डीजल 74.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 86.58 रुपए और डीजल 78.41 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

बता दें कि बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं आया था।पिछले आठ दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 1 रुपया 65 पैसे सस्ता हुआ है वहीं डीजल 1 रुपए सस्ता हो गया है।

देश के 4 महानगरों में पेट्रोल -डीजल की कीमतें (25 अक्टूबर का रेट)

शहर 

पेट्रोल की कीमतें
 


डीजल की कीमतें 
दिल्ली 81.10 रुपए74.80 रुपए
कोलकाता

82.95 रुपए

65 रुपए
मुंबई

86.58 रुपए 78.41 रुपए
चेन्नई

84.79 रुपए 79.09 रुपए

माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट के बाद भारतीय तेल विपणन कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जा रही है। आने वाले महीनों में पेट्रोल की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

आप भी पता करें आपके शहर में क्या है कीमत
आप भी अपने शहर की तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर की कीमत फोन पर जान सकते हैं।