सुखी दांपत्य जीवन के लिए रिश्तों में मधुर व्यवहार जरूरी: आचार्य प्रज्ञा सागर

0
14

पुष्पदंत सागर महाराज का 45वां दीक्षा जयंती महोत्सव आज

कोटा। महावीर नगर द्वितीय स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में एक विशेष प्रवचन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शुभी जैन द्वारा मंगलाचरण के साथ हुआ।

अध्यक्ष दर्पण जैन ने बताया कि समारोह में दीप प्रज्वलन मेवा देवी, चंद्रप्रकाश, जय कुमार महेंद्र जैन खमानी एवं डॉ. संदीप जैन द्वारा किया गया। उज्जैन के पवन जैन परिवार द्वारा आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालु भक्तों ने पूजन किया।

धर्म सभा में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, सकल दि.जैन समाज के संरक्षक राजमल पाटौदी, अध्यक्ष विमल जैन नांता, कार्याध्यक्ष जे के जैन, लोकेश जैन सीसवाली, यतिश खेडावाला, अध्यक्ष दर्पण जैन, सुरेश जैन चांदवाड, अजीत जैन, मुना भाई, और राहुल धनोप्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गुरु आस्था परिवार के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। आस्था परिवार का मुख्य उद्देश्य जैन संतों की सेवा करना होगा।

आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें अपनी दृष्टि में सुधार लाना चाहिए। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए रिश्तों में मधुर व्यवहार आवश्यक है। यही सुखी गृहस्थ जीवन की कुंजी है। जीवन में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है, परंतु अहंकार से बचना अत्यंत आवश्यक है। व्यक्ति स्वयं अपने सुख-दुःख का कारण होता है। कार्यक्रम का संचालन विकास पाटोदी द्वारा किया गया।

पुष्पगिरी प्रणेता आचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज का 45वां दीक्षा जयंती महोत्सव शुक्रवार को महावीर नगर द्वितीय कोटा में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 45 युगल जोड़े द्वारा दीप प्रज्जवलन किया जाएगा और 31 पुण्य अर्जक परिवारों द्वारा गुरूदेव का पूजन किया जाएगा।

गुरूवार को सकल समाज के पदाधिकारियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया ओर 2 मार्च को आयोजित समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष विमल जैन नांता ने बताया कि बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया। कार्याध्यक्ष जे के जैन ने बताया कि आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज चार दिवसीय दीक्षा जयंती समारोह आयोजित करेंगे। जिसमें 3 दीक्षाएं दी जाएंगी। समारोह मधुबन थेकड़ा रोड पर आयोजित होगा।

संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन
कोटा। गुरुसेवा संघ परिवार ने पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, निलय में संगीतमय नमोकार मंत्र एवं भक्तामर स्तोत्र का दिव्य पाठ आयोजित किया।पारस बज आदित्य ने बताया कि इस आध्यात्मिक आयोजन में भक्तों ने भक्ति भाव से मंत्रों का सस्वर उच्चारण किया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम के पुण्यार्जक निलय मंदिर समिति एवं अजित जैन-मुकेश गोधा परिवार (हिण्डोली) रहे। भजनों की मधुर प्रस्तुति में पारस कासलीवाल, पारस बज आदित्य, पारस लुहाड़िया एवं अध्यक्ष राजकुमार पाटनी ने अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।