BMW का इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 108 Km का सफर

0
3

नई दिल्ली। BMW कंपनी ने भारतीय बाजार में सोमवार को अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 लॉन्च कर दिया है। लंबे समय से इसके मार्केट में लॉन्च होने की चर्चा था। ऐसे में अब फाइनली इसका इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी ने डु्अल बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.5 लाख रुपए तय की गई है। भारतीय बाजार में ये कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक मॉडल है। इससे पहले कंपनी CE 04 लॉन्च कर चुकी है। जल्द ही CE 02 की सेल्स शुरू की जाएगी।

डिजाइन: BMW CE 02 के डिजाइन की तो ये मार्केट में मौजूद दूसरे मॉडल से एकदम अलग नजर आता है। इसमें एक सपाट सीट मिलती है, जो आपको काइनेटिक लूना और हीरो पुक की याद दिलाएगी। हालांकि, इसकी चौड़ाई थोड़ा ज्यादा है। सीट को इसके हैंडल तक फैली हुई है। जिससे इस पर 2 लोग को बड़े आराम से बैठ सकते हैं। पावर की बात करें तो इसे एयर-कूल्ड मोटर के साथ जोड़ा गया है। इसमें 1.96kWh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है, जो 45किमी/घंटे की स्पीड के साथ 45किमी की रेंज देने में कैपेबिल है।

सिंगल चार्ज में 108Km का सफर: इसमें दो बैटरी का ऑप्शन मिलता है, जिससे इसका सफर लंबा हो जाता है। इसमें 1.96kWh की एक और बैटरी को जोड़ने का ऑरप्शन दिया है, जिसके बाद स्कूटर एक सिंगल चार्ज में 108Km का सफर आसानी से तय कर सकेगा। इसकी टॉप स्पीड 96Km/h है। हालांकि, प्रीमियम स्कूटर के नाते ये रेंज कम लगती है। CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0.9kW वाले चार्जर की मदद से 5.12 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं, 1.5kW के फास्ट चार्जर से साथ 3.30 घंटे में फ़ुल चार्ज हो जाएगा।

14-इंच के व्हील्स : BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर के हार्डवेयर की तो, इसमें डबल-लूप स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसे एक USD और एक एडजस्टेबल मोनोशॉर्क्स से लैस किया है। कंपनी का यह स्कूटर 14-इंच के व्हील्स पर दौड़ेगा। जबकि ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 239mm डिस्क और रियर में 220mm वाले डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें एक बटन वाली चाबी मिलती है। वहीं, इसमें एक LCD स्क्रीन भी दी है।