सेवा कार्यों के साथ मनाएंगे अग्रसेन जयन्ती, कुलदेवी महालक्ष्मी की पालकी यात्रा निकलेगी

0
28

कोटा। अग्रसेन जयन्ती 3 अक्टूबर को मनाई जाएगी। अग्रसेन जयंती से पूर्व अग्र पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन चेयरमैन संजय गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक, बौद्धिक, शारीरिक मानसिक विकास हेतु बच्चों, युवाओं, महिलाओं के हित में ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संस्था के जिलाध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि 24 सितम्बर को भगवान अग्रसेनजी का दुग्धाभिषेक होगा।

वहीं 25 सितम्बर को आंगनबाड़ी में पंखे वितरण, 28 सितम्बर को अनुराग मित्तल द्वारा महाराजा श्रीअग्रसेन महाराज के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति गीता भवन पर दी जाएगी। चेयरपर्सन पुष्पा गर्ग एवं सुनीता गोयल द्वारा चिकित्सीय दर्द निवारक कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ब्लडप्रेशर, ब्लड शुगर की निशुल्क जांच होगी। सभांगीय महिला अध्यक्ष रेणु गोयल द्वारा फ्लेमलेस वेजिटेरियन नाश्ता, खड़े मसालों के गहने, मेवा के गणेश, जिलाध्यक्षा द्वारा फैंसी ड्रेस, मेहंदी रचाओ माधवी बनाओ, नृत्य- एकल, युगल, फैशन शो मनभावक ड्रेसेज शो का आयोजन किया जाएगा।

महाराजा श्रीअग्रसेन सोश्यल ग्रुप कोटा संभाग महामंत्री परमानन्द गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर सभांगीय महामंत्री सपना गोयल को संयोजक बनाया गया है। जिलाध्यक्ष वर्षा गोयल, धर्मवती, उषा अग्रवाल, ज्योति, प्रीती, अनिता अग्रवाल के साथ जिलाध्यक्ष राजकुमार गोयल, राजेश गोयल, मुकेश, विष्णु अग्रवाल को कार्यक्रम का सह सयोंजक बनाया गया है।

संजय गोयल ने बताया कि 3 अक्टूबर को शोभायात्रा के दौरान पालकी में कुलदेवी महालक्ष्मी की सवारी निकलेगी। इस दौरान भाग्यशाली सिक्के बांटें जाएंगे। सारी व्यवस्था मातृशक्ति संभालेगी। अग्रवाल वैष्णव मोमीयान पंचायत महिला मंडल की ओर से महाराजा श्री अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर 27 सितम्बर से अग्र महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय बृज गोपाल जी के मंदिर रामपुरा में आयोजित महिला मंडल की बैठक में लिया गया।

संस्था की अध्यक्ष शिखा मित्तल व सचिव सुनीता गोयल ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिन 27 सितम्बर को गर्भवती महिलाओं को गर्भ संस्कार व गोद भराई का कार्यक्रम, 28 सितम्बर को महिलाओं की कुकिंग प्रतियोगिता, 29 सितम्बर को बच्चों की फैंसी ड्रेस व डांस प्रतियोगिता तथा महिलाओं का गरबा, 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर सुबह 9 बजे महाराजा श्री अग्रसेन जी का पूजन व आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। संरक्षिका सावित्री गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयन्ती पर अपने घरों पर ध्वजा फहराई जाएगी तथा घरों के बाहर दीपक सजाए जाएंगे।