Stock Market: सेंसेक्स 102 अंक फिसल कर 80502 पर और निफ्टी 24509 पर बंद

0
19

नई दिल्ली। Stock Market Closed: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 102 अंक की गिरावट के साथ 80,502 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 21 अंक की गिरावट रही, ये 24,509 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 में तेजी और 15 में गिरावट देखने को मिली। वहीं, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद आज विप्रो के शेयर में 9.31% की गिरावट रही। इससे पहले शुक्रवार यानी 19 जुलाई को शेयर मार्केट ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था।

एशियाई बाजारों का हाल
रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक और लार्सन एंड टुब्रो बाजार को नीचे गिराया। जबकि, HDFC बैंक, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और NTPC ने बाजार को ऊपर खींचा।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.16% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.61% की गिरावट रही। वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग में 1.25% की तेजी रही। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। डाओ जोंस 377.49 (0.93%) अंक चढ़कर 40,287 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 5144.28 (0.81%) अंक गिरकर 17,726 पर बंद हुआ था।