Stock Market: RBI के फैसले से दूसरे दिन भी सेंसेक्स, निफ्टी ऑल-टाइम हाई पर

0
28

मुंबई। Stock Market Opened: शुक्रवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। आज बीएसई और एनएसई तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीते सत्र में भी बाजार ने नई ऊंचाई को छुआ था। आरबीआई द्वारा लिए गए फैसले ने बाजार को बढ़त हासिल किया है। शेयर बाजार में आई तेजी का असर भारतीय करेंसी पर भी पड़ा है।

आज शुरुआती कारोबार में बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों सूचकांक तेजी के साथ कारोबार करने लगे। आज सेंसेक्स ने 75582.28 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी 23,004.05 पर पहुंच कर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी के टॉप गेनर-लूजर स्टॉक
निफ्टी पर हिंडाल्को, अदाणी एंटरप्राइजेज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर टॉप गेनर हैं, जबकि हीरो मोटोकॉर्प, एमएंडएम, टाटा कंज्यूमर, अपोलो हॉस्पिटल्स और श्रीराम फाइनेंस के शेयर टॉप लूजर हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर हैं।

ग्लोबल मार्केट का हाल
एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग गिरावट में कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट गुरुवार को नकारात्मक क्षेत्र में समाप्त हुआ।