भारतीय किसान संघ का सम्मेलन शुक्रवार को, जिला कार्यकारिणी का होगा निर्वाचन

0
26

कोटा। भारतीय किसान संघ जिला कोटा का जिला सम्मेलन शुक्रवार को श्रीरामाशंताय जैविक कृषि अनुसन्धान केन्द्र जाखोड़ा पर आयोजित किया जाएगा। जिसे अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह संबोधित करेंगे। जिला अध्यक्ष गिरिराज चौधरी ने बताया कि वर्तमान में जिले की 162 ग्राम पंचायत के 870 गांव में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जहां से किसान कोटा पहुंचेंगे।

किसान सम्मेलन के दौरान जिले की तीन वर्षीय कार्यकारिणी का निर्वाचन भी सम्पन्न होगा। किसान सम्मेलन में जिले की कोटा शहर, सुल्तानपुर, दीगोद, इटावा, खातोली, लाडपुरा, कनवास, सांगोद, बपावर, मंडाना, रामगंजमंडी, चेचट से किसान आएंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश गेंदोलिया, मोहनलाल नागर, प्रान्त अध्यक्ष शंकरलाल नागर, प्रदेश मंत्री जगदीश कलमंडा, प्रदेश कोष प्रमुख शिवराज पुरी, प्रान्त संगठन मंत्री परमानन्द, प्रदेश सह महिला प्रमुख भारती नागर, प्रान्त प्रचार प्रमुख आशीष मेहता, महिला प्रमुख रजनी धाकड़, रमा शर्मा, प्रभुदयाल नागर, जोधराज नागर उपस्थित रहेंगे।

12 तहसीलें नवगठित
जिला मंत्री देवीशंकर गुर्जर तथा कोष प्रमुख रूपनारायण यादव ने बताया कि जिले की सभी 12 तहसीलें नवगठित हो चुकी हैं। कोटा महानगर में बृजराज नागर को अध्यक्ष तथा माणक यादव को मंत्री, लाडपुरा में दाऊशंकर शर्मा को अध्यक्ष व नंदबिहारी सेन को मंत्री, कनवास तहसील में मोहनलाल चौधरी को अध्यक्ष, धन्नालाल प्रजापत को मंत्री, सांगोद तहसील में लालचंद शर्मा को अध्यक्ष, गिरिराज मेहता को मंत्री, बपावर तहसील में धनराज नागर को अध्यक्ष, हेमराज को मंत्री, सुल्तानपुर में शिवराज योगी को अध्यक्ष, पवन शर्मा को मंत्री, दीगोद में बिरधीलाल यादव को अध्यक्ष तथा शिवप्रसाद नागर को मंत्री, इटावा में हुकुम मीणा को अध्यक्ष व अशोक जांगिड़ को मंत्री, खातौली में कृष्णगोपाल नागर को अध्यक्ष व रविंद्र योगी को मंत्री, मंडाना में दुर्गालाल मीणा को अध्यक्ष, रामगंजमंडी में लोकेंद्र सिंह अध्यक्ष तथा कमल पाटीदार को मंत्री व चेचट तहसील में दुर्गालाल अहीर को अध्यक्ष तथा जितेंद्र कुमार चौधरी को मंत्री बनाया गया है।