Kota Mandi: कमजोर लिवाली से गेहूं 40 रुपये मंदा बिका, अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे

0
48

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को कमजोर लिवाली से गेहूं 40 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। अन्य जिंसों के भाव मामूली घट-बढ़ पर सामान्य रहे। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 90 हजार कट्टे की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 3000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं लस्टर 2350 से 2450, गेहूं एवरेज 2450 से 2525 गेहूं बेस्ट 2525 से 2651 मक्का लाल नई 1750 से 2070 देशी लाल बेस्ट 2100 से 2200, मक्का सफेद 2100 से 2300, जौ 1700 से 2000, बाजरा नया 1900 से 2150, ज्वार शंकर 2300 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) 3400 से 3800 धान सुगन्धा 2700 से 3251 धान (1718) 3800से 4251 धान पूसा(DP) 3600 से 4301 रुपये प्रति क्विंटल।

चना देशी बेस्ट 5200 से 5300, चना मौसमी 5000 से 5300, चना पेप्सी 5000 से 5300 चना एवरेज 4500 से 5100, उड़द 5800 से 8601, मूंग 6000से 7300 रुपये प्रति क्विंटल। तिल्ली 11500 से 15500, सोयाबीन 4400 से 4801, सरसों 4700 से 5200, अलसी 4500 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया रेन डेमेज 5600 से 6200 धनिया बादामी 6300 से 6600 धनिया ईगल 6500 से 7200 धनिया रंगदार 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 7000 से 21000, मैथी 5000 से 5500, ग्वार 4500 से 5000, कलौंजी 14000 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।