कोटा में बढ़ते अपराधों को लेकर वाहन रैली निकाल भाजपा ने किया प्रदर्शन

0
75

कोटा। शहर में बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। रैली को नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में बड़ी संख्या में चार पहिया और दो पहिया वाहन शामिल हुए। जो घटोत्कच सर्किल पर एकत्र होकर सम्राट चौराहा, तलवंडी चौराहा, केशवपुरा चौराहा, तीन बत्ती तिराहा, दादाबाड़ी छोटा चौराहा, दादाबाड़ी सर्किल से होते हुए आईजी कार्यालय पहुंची।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। कार्यकर्ताओं ने आईजी कार्यालय के गेट पर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रतिनिधि मण्डल ने आईजी को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मण्डल ने ज्ञापन में कहा कि गत काफी समय से शहर में लगातार आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। रोजाना चैन स्नैचिंग, पर्स चोरी, चाकूबाजी, नकबजनी और गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। कईं घटनाओं में तो अपराधियों ने आपराधिक वारदात करने के बाद उसके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। ऐसी घटनाओं को देखकर ऐसा लग रहा है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जबकि आमजन में भय व्याप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है और अपराध नियंत्रण पर पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। सरकारी दबाव में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर तो अनैतिक मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, लेकिन अपराधियों पर समय रहते कार्यवाही नहीं होती है। जिससे बहन बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों पर सरेआम गोलीबारी और चाकूबाजी की घटनाओं से व्यापारी वर्ग भी भयाकुल है। आमजन स्वयं को न घर में सुरक्षित महसूस कर रहा है और ना ही बाहर। ऐसे में शहरवासी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इससे पहले भाजपा शहर अध्यक्ष रामबाबू सोनी, जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदर्शन गौतम, कोटा देहात जिला महामंत्री योगेंद्र नंदवाना, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसुइया गोस्वामी समेत कईं लोगों ने संबोधित किया।

यह भी रहे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नंदलाल शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक केपी सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगन्नाथ नागर, जिला कार्यकारिणी सदस्य कीर्तिकान्त गोयल, जिला उपाध्यक्ष देबू रही, महिला मोर्चा की शहर उपाध्यक्ष सुरभि झमनानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र हाड़ा, नरेंद्र सोनी, संजय निझावन, पार्षद गोपाल राम मंडा, संजीव विजय, सुनील गौतम, भानुप्रताप गौड़, योगेश वालिया, विजय लक्ष्मी मेहरा, चंद्रशेखर नरवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष कपिल जैन, शैलेंद्र ऋषि, घनश्याम ओझा, पूर्व पार्षद बृजमोहन गौड़, देवेंद्र चौधरी मामा, मंडल महामंत्री मनोज निराला, मिलाप चंद जैन, शिवप्रसाद शर्मा, उद्योग प्रकोष्ठ से कौशल सोनी, गिरीश गौतम, भूपेंद्र जैन, महिला मोर्चा से मोनिका माहेश्वरी, शासपाल कौर, पूनम जैन, युवा मोर्चा के राहुल सिकरवार, रोबिन सिंह, नारित्य शर्मा, हनी खंडेलवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।