कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस बहुमत के करीब, बीजेपी के सपने चकनाचूर

0
90

बेंगलुरु। Karnataka Election 2023 Result: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे (karnataka chunav ke natije) और रुझान आने लगे हैं। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है, वहीं बीजेपी काफी पीछे चल रही है। 10 मई को राज्य की 224 सीटों पर 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पिछले 38 साल के दौरान राज्य में सत्ता बदलने का इतिहास रहा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78 और जनता दल सेक्युलर को 37 सीटों पर जीत मिली थी।

कांग्रेस को अगर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में साफ बहुमत मिल जाता है तो कल ही विधायक दल की बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक अगर बहुमत नहीं मिलता है तो जीते हुए कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट किया जा सकता है।

रुझानों के मुताबिक अभी कांग्रेस 110 सीटों पर आगे है, वहीं बीजेपी को 80 सीटों पर बढ़त मिल रही है। जेडीएस अभी 29 सीटों पर आगे है। राज्य में बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे जैसे-जैसे आ रहे हैं वैसे-वैसे कांग्रेस बाजी मारती दिख रही है। हालांकि शुरुआती रुझानों में JDS के दिग्गज नेता एचडी कुमारस्वामी चन्नापटना से आगे चल रहे हैं। BJP के योगेश्वर इस सीट से मामूली अंतर से पीछे चल रहे हैं।

इन चुनावों में चन्नापटना बेहद अहम सीट मानी जा रही है। जद (एस) नेता और दो बार के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सी. पी. योगेश्वर के बीच रामनगर जिले के चन्नापटना में “कड़ी टक्कर” देखने को मिल सकती है। दोनों क्षेत्र के प्रभावशाली नेता वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। कांग्रेस ने चन्नापटना से गंगाधन एस. को मैदान में उतारा है।