रामकथा से समाज में चरित्र का निर्माण होता है: श्याम महाराज

0
117

कोटा। राम कथा वाचक उज्जैन के प्रसिद्ध पंडित श्याम महाराज ने कहा कि रामकथा से समाज में चरित्र का निर्माण होता है। रामकथा से राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि संसार में बिना संस्कार के जीने का कोई अर्थ नहीं है।

उन्होंने कहा कि रावण के पास वैभवशाली संसार था, लेकिन संस्कार नहीं था। उसका परिणाम यह हुआ कि सोने की लंका समेत खुद भी नष्ट हो गया। समाज को भगवान राम के चरित्र से सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने संगीत मय प्रवचन में भगवान राम का प्रेरक प्रसंग सुनाया तो उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा के मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला थे।

इस अवसर पर गीता सत्संग आश्रम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल, महामंत्री रामेश्वर विजय एवं कथा के संयोजक संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष कुंती मूंदड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। संजय गुप्ता ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर को 2:00 से 5:00 तक होगी। नवरात्रि के समापन पर ही कथा का भव्य समापन होगा।