रेसुब कोटा पोस्ट ने 15 वर्षीय किशोर को उनके परिजनों के किया सुपुर्द

0
163

कोटा। रेल सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत अपने परिजनों से बिछड़े एक किशोर को उनके घरवालों के सुपुर्द किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि राष्ट्र और उसके नागरिकों की सेवा में कोटा मंडल के रेल सुरक्षा बल समर्पण भावना के साथ कार्यरत है। साथ ही कर्तव्यनिष्ठा से रेलवे सुरक्षा बल जरूरतमंद यात्रियों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान भी रखते हैं।

उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल कर्मी अपनी ड्यूटी पूरी तत्परता और सतर्कता के साथ निभा रहे हैं। इसी श्रृंखला में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कोटा पोस्ट ने “ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते” के तहत 21 मार्च को अरहान शेख पुत्र मो. वसीम उम्र-15 वर्ष को सुरक्षित उनके परिजन को सुपुर्द किया।

यह उदयपुर निवासी नाबालिक बच्चा कोटा स्टेशन पर सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार को ड्यूटी गस्त के दौरान निराश्रित हालत में घूमता हुआ मिला, जिसे चाइल्ड हेल्प लाइन कोटा को सूचित करते हुए दो पंचो के समक्ष सुपुर्दगीनामा तैयार कर सही सलामत सुपुर्द किया गया।

इन कार्यों से रेल सुरक्षा बल के जवानों को जनता से बहुत सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलती है तथा उनका मनोबल बढ़ता है।