कमजोर उठाव से कोटा मंडी में नई सरसों के भाव 200 रुपए गिरे

0
220

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को मिलर्स की घटे भाव पर लिवाली निकलने से धान पूसा 25 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। कमजोर उठाव से सरसों नई 200 रुपए प्रति क्विंटल टूट गई। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 15000 बोरी और लहसुन की 2000 कट्टे की आवक रही। नई सरसों की आवक बढ़कर लगभग 4000 बोरी की रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा 2450 से 2500 गेहूं एवरेज 2500 से 2550 बेस्ट टुकड़ी 2550 से 2600 जौ 2500 से 3100 ज्वार नई शंकर 2100 से 2400 ज्वार सफेद 3000 से 6500, बाजरा 1900 से2100 मक्का लाल 2000 से 2100 मक्का सफेद 2100 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल।

धान (1509) 3400 से 3970, धान सुगन्धा 2800 से 3700, धान (1718) 3900 से 4431 धान (1121) 3800 से 4250, धान (पूसा-1) 3600 से 4541 रुपए प्रति क्विंटल। सोयाबीन 4500 से 5401 सरसों पुरानी 5050 से 5150 सरसों नई 4300 से 5600 अलसी 5200 से 5400 तिल्ली 12000 से 14500 रुपए प्रति क्विंटल।

मसूर 5000 से 6200, मूंग हरा 6000 से 7000 चना देशी बेस्ट 4500 से 4570 चना देशी मिडियम 4400 से 4500 चना पेप्सी 4300 से 4500 चना मौसमी 4200 से 4500 चना कांटा 4100 से 4300 चना डंकी 3800 से 4100 उड़द एवरेज 3600 से 5500 बेस्ट 5500 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल।

धनिया बादामी 5500 से 6300 ईगल 6000 से 6500 रंगदार 7000 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल। लहसुन 300 से 3500 ग्वार 4500 से 5300 मैथी 5000 से 5450 कलौंजी 13500 से 14500 रुपए प्रति क्विंटल।