पानी को चीरने की क्षमता के साथ जीप ग्रैंड चेरोकी भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

0
335

नई दिल्ली। Jeep Grand Cherokee Launch: जीप इंडिया ने गुरुवार को देश में 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी को 77.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च कर दिया है। नई ग्रैंड चेरोकी भारत में अमेरिकी ऑटोमोबाइल ब्रांड की सबसे बड़ी और महंगी एसयूवी है।

इस एसयूवी को ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका था, जिसे अब भारत में लॉन्च किया गया। 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी को महाराष्ट्र में असेंबल की गई CKD यूनिट के रूप में बेचा जाएगा। भारतीय बाजार के लिए 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी को राइट-हैंड ड्राइव के तौर पर पेश किया गया है।

डिलीवरी इसी महीने से: इस एसयूवी में बोल्ड और अग्रेसिव स्ट्रॉन्ग डिजाइन देखने को मिलती है, जो इस एसयूवी को बल्कि रोड प्रजेंस देती है। इसके अलावा यह ऑनबोर्ड टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो उबड़-खाबड़ इलाकों के साथ-साथ नॉर्मल रोड पर भी ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस देगा। ऑटोमेकर ने दावा किया है कि भारत-स्पेक 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी की डिलीवरी इस महीने के अंत से शुरू कर देगी।

डिजाइन: इसके चारों ओर क्रोम ट्रिम्स के साथ सात स्लैट फ्रंट ग्रिल दी गई है। शार्प हेडलैम्प्स एलईडी यूनिट्स के साथ फ्रंट ग्रिल को फ्लैंक करते हैं और फ्रंट बम्पर पहले की तुलना में चंकी दिखाई देते है। SUV स्पोर्ट्स ब्लैक एक्सेंट लोअर एयर इनटेक और फॉग लैंप्स के आसपास है। एसयूवी की मस्कुलर चंकनेस साइड प्रोफाइल और रियर में भी दिखाई देती है। यह फाइव-स्पोक मशीन्ड एलॉय व्हील्स पर चलती है

पानी में चलने की क्षमता: इस एसयूवी के ऑफरोडिंग क्षमता के बारे में बात की जाए तो जीप ने नई ग्रैंड चेरोकी 533mm तक पानी में चल सकती है। इसमें 215 मिमी की ग्राउंड क्लीयरेंस है। एसयूवी ऑफ-रोडिंग चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। इस एसयूवी में एक बेहतरीन QUADRATRAC 4X4 सिस्टम दिया गया है, जो इस एसयूवी को किसी भी रोड पर भी चलने में सक्षम बनाती है।

1,076 लीटर का बड़ा बूट स्पेस: कार की केबिन की बात करें तो यह काफी प्रीमियम है। 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी को डामर ग्रे और पियानो ब्लैक ट्रिम्स के साथ एक स्पोर्टी ब्लैक-आउट इंटीरियर थीम देखने को मिलती है। इसमें 10.1इंच का बेहतरीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन डिस्प्ले देखने को मिलता है। डुअल इंफोटेनमेंट सिस्टम केबिन की प्रमुख यूएसपी में से एक है। पीछे की ओर 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी में 1,076-लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जिसे दूसरी लाइन की सीटों को गिराकर और बढ़ाया जा सकता है।

किससे होगा मुकाबला: 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 270 hp की पावर और 400 Nm का अधिकतम टार्क पैदा करने में सक्षम है। 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू X5, ऑडी Q7, मर्सिडीज-बेंज GL, रेंज रोवर स्पोर्ट और वोल्वो XC90 जैसी लग्जरी कारों को टक्कर देगी।