कोटा मंडी/ लिवाली निकलने से मक्का, चना और लहसुन के भाव में उछाल

0
297

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को लिवाली निकलने से मक्का 50 रुपये, चना 75 रुपये और लहसुन 200 रुपए प्रति क्विंटल तेज बिका। धान 1509 के भाव गीला होने के कारण 150 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। अन्य जिंसों के भाव पूर्व स्तर पर रहे। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 70000 बोरी और लहसुन की आवक 8000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे –

गेहूं मिल दडा 2200 से 2250 गेहूं एवरेज 2250 से 2275 बेस्ट टुकड़ी 2300 से 2400 जौ 2000 से 2400 ज्वार नई शंकर 1800 से 2100, बाजरा 1600 से 2000 मक्का नई 1500 से 2250 मक्का पुरानी 2000 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल। धान नया (1509) 2600 से 3290 रुपए प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 3500 से 5150, सरसों 5400 से 6100 अलसी 5200 से 5800 रुपए प्रति क्विंटल। मसूर 5000 से 6000 , मूंग हरा 5000 से 6400 चना देशी नया बेस्ट 4200 से 4401 चना देशी मिडियम 4050 से 4300 चना पेप्सी नया 4000 से 4351 चना मौसमी 4100 से 4350 चना कांटा नया 4000 से 4150 उड़द नया एवरेज 4300 से 6500 बेस्ट 6500 से 6900 रुपए प्रति क्विंटल।

धनिया बादामी 9000 से 9800 ईगल 9500 से 10200 नया रंगदार 10500 से 12000 रुपए प्रति क्विंटल। लहसुन 200 से 4900 ग्वार 3500 से 4300 मैथी 4000 से 4600 कलौंजी 7000 से 10300 रुपए प्रति क्विंटल।