UGC NET 2022: एग्जाम सिटी इंफोर्मेंशन स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

0
178

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 11 अक्टूबर को होने वाली यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंफोर्मेंशन स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

स्लिप डायरेक्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक

11 अक्टूबर को, यूजीसी नेट निम्नलिखित पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा: लोक प्रशासन (शिफ्ट 1), राजनीति विज्ञान (शिफ्ट 1 और 2), एंथ्रोपोलॉजी (शिफ्ट 2) और संगीत (शिफ्ट 2)।

यूजीसी नेट एग्जाम सिटी इंफोर्मेंशन स्लिप को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को बता दें, एग्जाम सिटी इंफोर्मेंशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की केवल एक सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।

बता दें, “यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा एग्जाम सिटी इंफोर्मेंशन स्लिप को डाउनलोड करने / जांचने में कठिनाई होती है, तो वह ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकता है। शेष विषय (विषयों) के लिए परीक्षा शहर के आवंटन की सूचना के बारे में नोटिफिकेशन एनटीए की वेबसाइट्स पर प्रदर्शित की जाएगी। उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

NTA ने 8 और 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओं के लिए UGC NET के एडमिट कार्ड भी प्रकाशित किए हैं। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें स्लिप डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर जाकर ‘News & Events’ सेक्शन लिंक पर जाएं।
  • एग्जाम सिटी इंफोर्मेंशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और आपको एक लॉगिन पेज पर ले जाया जाएगा।
  • आवश्यकतानुसार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • लॉगिन विकल्प को क्लिक करें।
  • आपकी एग्जाम सिटी इंफोर्मेंशन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।