इंदौर मंडी/ कमजोर ग्राहकी से चना कांटा, मसूर के भाव में गिरावट

0
225

इंदौर। स्थानीय दाल चावल बाजार में बृहस्पतिवार को कमजोर ग्राहकी से चना कांटा 75 रुपये और मसूर के भाव में 150 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। आज चना की दाल 100 रुपये एवं मसूर की दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

दलहन: चना (कांटा) 4850 से 4875 मसूर 6100 से 6125, तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 6700 से 7200, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 7700 से 7900, तुअर (कर्नाटक) 7800 से 8000, मूंग 6400 से 6600, मूंग हल्की 5500 से 6000, उड़द 7400 से 7600, उड़द मीडियम 6300 से 6800, हल्का उड़द 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9500 से 9600 तुअर दाल फूल 9700 से 9900, तुअर दाल बोल्ड 10200 से 10900, आयातित तुअर दाल 9200 से 9300, चना दाल 6000 से 6500, मसूर दाल 7400 से 7700, मूंग दाल 8400 से 8700, मूंग मोगर 8700 से 9000, उड़द दाल 9000 से 9300, उड़द मोगर 9600 से 9900 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500, दुबार 7500 से 8000, मिनी दुबार 6500 से 7500, मोगरा 4000 से 6000, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 7500 से 8000 राजभोग 6800 से 7000, दूबराज 3500 से 4500, परमल 2550 से 2700, हंसा सैला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल।