इंदौर मंडी/ ग्राहकी निकलने से मूंग के भाव में तेजी, मसूर के भाव गिरे

0
191

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को ग्राहकी निकलने से मूंग के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। मसूर 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

दलहन: चना (कांटा) 4975 से 5000, मसूर 6975 से 7000, तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 5700 से 6600, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6800 से 7000, तुअर (कर्नाटक) 6900 से 7100, मूंग 5800 से 6050, मूंग हल्की 5000 से 5400, उड़द 6800 से 7100, उड़द मीडियम 5500 से 6700, नया उड़द 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8600 से 8700, तुअर दाल फूल 8800 से 9000, तुअर दाल (नई) 9300 से 10000, आयातित तुअर दाल 8400 से 8500, चना दाल 6000 से 6500, मसूर दाल 8000 से 8300, मूंग दाल 8000 से 8300, मूंग मोगर 8500 से 8800, उड़द दाल 8800 से 9100, उड़द मोगर 9500 से 9800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 10000 से 11000, तिबार 8000 से 8500, दुबार 7000 से 7500, मिनी दुबार 6500 से 7000, मोगरा 3500 से 6000, बासमती सैला 6500 से 9000, कालीमूंछ 7500 से 8000 राजभोग 6800 से 7000, दूबराज 3500 से 4500, परमल 2500 से 2650, हंसा सैला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2350 से 2450, पोहा 3700 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल।