बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 89 अंक फिसल कर 57,595 पर

0
152

मुंबई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 89 अंक की गिरावट के साथ 57,595 पर बंद हुआ। इसने 57,138 का निचला और 57,827 का ऊपरी स्तर बनाया। वहीं NSE का निफ्टी भी 22 अंको की गिरावट के साथ 17,222 पर बंद हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 494 अंक की गिरावट के साथ 57,190 पर खुला था। वहीं NSE का निफ्टी 151 अंको की गिरावट के साथ 17,094 पर खुला। मार्केट में इस गिरावट की वजह फाइनेंशियल, IT और ऑटो सेक्टर के शेयर रहे। कल की तरह आज भी डॉ. रेड्डीज शेयर टॉप पर रहा।

पेटीएम के शेयर में 13% की बढ़त
पेटीएम के शेयरों में आज करीब 13% की तेजी देखेने को मिली। ये चार महीनों में इसका सबसे बड़ा उछाल है। पेटीएम स्टॉक BSE पर 592.40 रुपए के ऊपरी स्तर पर पहुंचा। 12.20 बजे BSE पर शेयर 585 रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बार की क्लोजिंग का 12% ज्यादा है। ये 9% की तेजी के साथ 571 पाइंट पर बंद हुआ।

जी के शेयर्स में 15% का उछाल
जी इंटरनेटमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयर आज 15 फीसदी चढ़ गए। ZEEL के शेयर में उछाल की वजह इन्वेस्को द्वारा एक्स्ट्राऑर्डेनरी जनरल मीटिंग (EGM) न बुलाने की बात कहना। जी और सोनी के मर्जर के बाद से ही इन्वेस्को EGM बुलाकर 6 इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त करने की बात कर रहा था। इन्वेस्को का पूरा नाम इन्वेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड है। ये कंपनी के पास जी में सबसे बड़ी शेयरहोल्डिंग है। यह 17% की तेजी के साथ 299 पॉइंट पर बंद हुआ।