Xiaomi के दो धांसू फोन 9 मार्च को भारत में होंगे लॉन्च, जानिए खूबियां

0
225

नई दिल्ली। Xiaomi Redmi Note 11 Pro Series: Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के प्रो-ग्रेड कैमरा वाले दो धांसू स्मार्टफोन भारत में लॉन्चिंग को तैयार हैं। Xiaomi India हेड मनु कुमार जैन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus 5G की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। जैन की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर पोस्टर जारी करते हुए बताया गया कि यह दोनों स्मार्टफोन भारत में 9 मार्च को लॉन्च होंगे।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro+ 5G दोनों स्मार्टफोन को 6.7 इंच AMOLED डिस्लपे के साथ पेश किया जाएगा। इनका स्क्रीन रिफ्रेस्ड रेट 120Hz होगा। Note 11 Pro MediaTek Helio G96 और Pro Plus मॉडल Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। इन फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज सपोर्ट दिया जाएगा।

Redmi Note 11 Pro को क्वाड रियर कैमरा सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 108MP, 8MP, 2MP, 2MP लेंस सपोर्ट दिया जाएगा। जबकि Redmi Note 11 Pro+ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 108MP, 8MP, 2MP के लेंस मिलेंगे। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh बैटरी दी जाएगी। जबकि 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन एंड्राइड 12-बेस्ड MIUI 13 पर काम करेगा। Redmi Note 11 Pro 4G और Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। फोन की कीमत 15,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है।