नए शिखर पर खुले बाजार, पहली बार सेंसेक्स 58,400 और निफ्टी 17,400 के पार

0
263

मुंबई। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बाजार नई ऊंचाई पर खुले। सेंसेक्स 58,411 और निफ्टी 17,399 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 58,440 पर और निफ्टी 75 अंक चढ़कर 17,400 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर्स बढ़त के साथ जबकि 8 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

BSE पर 2,466 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,729 शेयर्स बढ़त के साथ और 616 शेयर्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 255 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 277 पॉइंट चढ़कर 58,130 पर और निफ्टी 89 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,323 रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था।

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिली। डाओ जोंस 0.21% गिरकर 35,369 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.21% चढ़कर 15,363 और S&P 500 0.03% की कमजोरी के साथ 4,535 पर बंद हुआ।