सेंसेक्स 180 अंक उछल कर 54,700 और निफ्टी 16,330 पर

0
415

मुंबई। शेयर बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स 54,641.22 पर और निफ्टी 16,303.65 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 180 अंक चढ़कर 54,700 पर और निफ्टी 50 अंक चढ़कर 16,330 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 22 शेयर तेजी के साथ और 8 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें टेक महिंद्रा के शेयर करीब 4% और पावर ग्रिड के शेयर करीब 3% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

बाजार को ऑटो, FMCG और IT शेयर्स का सपोर्ट मिल रहा है। IT इंडेक्स 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ और ऑटो, FMCG आधा परसेंट की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

BSE पर 3,033 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 2,194 बढ़त के साथ और 746 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इसी के साथ लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 237.79 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

इससे पहले बुधवार को उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट बंद हुए थे। सेंसेक्स 28.73 अंक फिसलकर 54,525.93 पर और निफ्टी 2 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,282.25 पर बंद हुआ था।