सेंसेक्स 331 अंक उछल कर 53 हजार के पास, निफ्टी में भी 100 अंकों की बढ़त

0
439

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में खरीदारी है। सेंसेक्स 331 पॉइंट ऊपर 52,918.14​ पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में बढ़त है, जिसमें टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 1-1% की बढ़त है। इसी तरह निफ्टी भी 100 अंकों की बढ़त के साथ 15,862.85 पर कारोबार कर रहा है।

BSE पर 2,654 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,947 शेयरों में बढ़त और 608 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 237 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। बाजार में बढ़त को ऑटो शेयरों का सपोर्ट मिल रहा है।

निफ्टी ऑटो इंडेक्स 107 पॉइंट चढ़कर 10,155.75 पर कारोबार कर रहा है। इसमें अशोक लेलैंड का शेयर 2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 66 पॉइंट नीचे 52,586 पर और निफ्टी 15 अंक नीचे 15,763 पर बंद हुआ था।