हेल्थ टिप्स/ उड़द की दाल के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

0
1527

*ज्योति माहेश्वरी
कोटा।
हमारे देश के पुरुषों में शारीरिक दुर्बलता दूर करने एवं वीर्य बढ़ाने के लिए उन्हें उड़द की दाल के लड्डू खिलाए जाते हैं। लड्डू में 398 कैलोरी होती है। उड़द की दाल खाने के और भी कई फायदे हैं, जिनके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप।

उड़द की दाल बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है। इसमें बड़ी मात्रा में बायोऐक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जो हमारी बॉडी के फूड फंक्शन को इंप्रूव करते हैं। हमारे पाचन तंत्र को ऊर्जा देकर हमें हर समय एनर्जेटिक रखते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आधा कप उड़द की दाल में 114 किलो कैलरी होती हैं।

बोन फ्रैक्चर का रिस्क घटाए
उड़द की दाल से प्रॉसेस्ड फूड और फास्ट फूड ना बनाकर अगर इसे दाल, साबुत उड़द या उड़द की दाल के लड्डू के रूप में खाया जाए तो यह शरीर को कहीं अधिक फायदा पहुंचाती है। इससे हमारी हड्डियां मजबूत बनती हैं और बोन फ्रैक्चर का खतरा कम होता है।

उड़द में मैग्नीशियम, कॉपर, जिंग, मैग्नीज, फास्फोरस, कैल्शियम और कई तरह के मिनरल्स होते हैं। ये सभी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। उड़द की दाल की तासीर गर्म होती है, इस कारण सर्दियों में इससे बने लड्डू खाने से हमारे शरीर पर ठंड का असर नहीं होता है।

वीर्य बढ़ाने में मददगार
उड़द की दाल का सेवन पुरुषों में वीर्य बढ़ाने का काम करता है। पुरानी मान्यताओं के साथ ही अब हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानने लगे हैं कि उड़द की दाल के लड्डू मस्कुलिन पॉवर बढ़ाने में मददगार होते हैं। इन्हें खाने से मसल्स और बोन्स तो मजबूत होती ही हैं, पौरुष शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है।

शरीर को गठीला बनाए
उड़द की दाल शरीर को गठीला और मजबूत बनाने का काम करती है। जो लोग बेहद पतले होते हैं, उन्हें सर्दियों में उड़द की दाल के लड्डू जरूर खाने चाहिए। वे हेल्दी और फिट दिखने लगेंगे।

मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाए
उड़द की दाल में मैग्नीशियम होता है, जो हार्ट प्रॉब्लम्स से बचाता है। उड़द की दाल और साबुत उड़द की तरह ही, देसी घी और गुड़ में बनाए गए उड़द की दाल के लड्डू मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करते हैं।

ब्लड प्रेशर कम करे
सर्दी में हार्ट से संबंधित बीमारियां होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। उड़द और उड़द की दाल में ऐसे न्यूट्रिऐंट्स होते हैं जो हमारे ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने के का काम करते हैं। जैसे, उड़द की दाल में सोडियम एकदम कम होता है जबकि पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीज हाई होते हैं। ये सभी न्यूट्रिऐंट्स ब्लड प्रेशर को प्राकृतिक तौर पर कम रखने का काम करते हैं।

उड़द की दाल के लड्डू बनाने की विधि
उड़द दाल के लड्डू खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, इन्हें बनाना उतना ही आसान होता है। आप चाहें तो खास मौकों पर भी इन्हें बना सकते हैं। ये लड्डू प्रोटीन से भरपूर होते हैं। आप चाहें तो इन्हें बनाकर फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही ये सेहत से भी भरपूर होते हैं क्योंकि इन्हे गुड़ से तैयार किया जाता है।

आवश्यक सामग्री –

  • 190 ग्राम उड़द दाल
  • 8 छोटी इलायची
  • 190 ग्राम चीनी
  • 15 मिली घी
  • 190 ग्राम पाउडर गुड़
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • बनाने की विधि-
  • उड़द की दाल को रातभर पानी में भिगो दें। छोटी इलायची को अच्छी तरह पीस लें और पाउडर बना लें।
  • दाल का अतिरिक्त पानी निकाल लें। एक फ्राइंग पैन को गर्म होने के लिए रख दें। इसमें घी डालकर गर्म कर दें। इसमें दाल डालकर फ्राई कर लें। इसके बाद इसे ठंडा करके पीस लें।
  • एक दूसरे पैन में चीनी और गुड़ डालकर हल्का गर्म कर लें। इससे दो तार की चाशनी तैयार कर लें।
  • इसमें उड़द दाल मिलाकर अच्छी तरह मिश्रण तैयार कर लें। अब इसमें इलायची पाउडर मिला दें।
  • अब अपने हाथों में तेल लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। आप चाहें तो इन्हें नारियल के बुरादे से सजा भी सकते हैं।