7 महीनों में सोने का आयात 40 फीसदी घटा, अक्टूबर में 5.51 अरब डॉलर का सोना आया

0
19

नाइ दिल्ली। अक्टूबर 2026 में सोने का आयात 62.57 प्रतिशत घटकर 5.51 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 14.72 अरब अमेरिकी डॉलर था। हालांकि, त्योहारी मांग बढ़ने से सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में सोने का आयात करीब तीन गुना हो गया।

सितंबर में 1.80 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया था। वाणिज्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान भारत का सोने का आयात 39.9 प्रतिशत घटकर 24.78 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 41.24 अरब अमेरिकी डॉलर था।

चालू वित्त वर्ष में सोने के आयात में करीब 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में हाल में आई कमी के बीच हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कीमती धातु 4,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस से नीचे कारोबार कर रही है। अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान भारत का सोने का आयात 39.9 प्रतिशत घटकर 24.78 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 41.24 अरब अमेरिकी डॉलर था।

अक्टूबर 2026 में सोने का आयात 62.57 प्रतिशत घटकर 5.51 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 14.72 अरब अमेरिकी डॉलर था। इसी तरह, सितंबर में सोने का आयात पिछले साल के 9.61 अरब अमेरिकी डॉलर से घटकर 1.80 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। अगस्त में भी यह 5.44 अरब अमेरिकी डॉलर से घटकर 2.30 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया था।

सितंबर की तुलना में अक्टूबर में तीन गुना बढ़ा आयात
सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में सोने का आयात करीब तीन गुना बढ़कर 5.51 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले महीने 1.80 अरब डॉलर था। दिवाली से पहले आभूषण विक्रेताओं और ग्राहकों ने सोने की खरीदारी बढ़ा दी। त्योहार के दौरान सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अक्टूबर में सोने के आयात में आई तेजी की वजह वैश्विक कीमतों में बदलाव और त्योहारों से पहले बढ़ी मांग हो सकती है। हालांकि, आयात पर कई अन्य कारकों का भी असर पड़ता है।

अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता होने के कारण भारत को मध्य पूर्व में जारी संघर्ष से ऊर्जा बाजार में पैदा हुई बाधाओं का भी सामना करना पड़ा है। इससे देश की आयात लागत बढ़ी है।