नई दिल्ली। दिवाली सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रहा ऑफर आपके लिए बेस्ट है। Amazon Festival Reloaded Sale 2026 में यह फोन 36,009 रुपए के बम्पर डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इसके साथ ही बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा उठाकर फोन की कीमत को और कम किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए Amazon की Fesitval Reloaded Sale बेस्ट क्योंकि इस सेल में फोन को 36,009 रुपए की सीधी छूट पर बेचा जा रहा है। बता दें कि इस सेल में फोन के 256GB वाले स्टोरेज वेरिएंट को 93,990 रुपए में लिस्ट किया गया है। बता दें कि फोन को 1,29,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था।
बैंक और एक्सचेंज छूट
इसके अलावा अमेजन पे से पेमेंट करने पर 2819 रुपए का कैशबैक मिलेगा। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत और कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली छूट आपके पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन पर निर्भर करेगी।
200MP कैमरा
Samsung Galaxy S25 Ultra में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मुख्य कैमरा 200MP का है। फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 10MP और 50MP के टेलीफोटो कैमरे मिलते हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन
Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। इसका QHD+ रेजोल्यूशन स्क्रीन मिलती है। फोन में Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। Samsung Galaxy S25 Ultra में Corning Gorilla Armor 2 का मजबूत डिस्प्ले प्रोटेक्शन मिलता है, जिसे खास तौर पर गिरने से होने वाले नुकसान और खरोंचों के जोखिम को कम करने के लिए बनाया गया है। इसकी मदद से डिस्प्ले को बेहतर सुरक्षा मिलती है।
प्रोसेसर से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB RAM भी मिलती है। इस हार्डवेयर के साथ फोन पर कई ऐप चलाना, फोटो एडिट करना और भारी गेम खेलना आसान हो सकता है। फोन में Samsung के Galaxy AI फीचर्स भी मिलते हैं।
बैटरी और धांसू AI फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 45W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में Circle to Search फीचर दिया गया है। इसकी मदद से स्क्रीन पर दिख रही किसी चीज, फोटो या टेक्स्ट को सर्कल करके उसके बारे में जानकारी खोज सकते हैं। फोन का Audio Eraser फीचर वीडियो में मौजूद हवा, भीड़ या दूसरी अनचाही आवाजों को कम करने में मदद करता है। Gemini Live की मदद से यूजर AI असिस्टेंट से बातचीत कर सकते हैं और सवाल पूछ सकते हैं। फोन में Writing Assist और Transcript Assist जैसे टूल भी मिलते हैं।

