सरकार की भर गई झोली, GST कलेक्शन 14.7% उछल कर दो लाख करोड़ के पार

0
7

नई दिल्ली। GST collection: जीएसटी कलेक्शन के गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में कुल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन ₹2,03,521 करोड़ रहा। यह पिछले साल इसी महीने की तुलना में 14.7% ज्यादा है। इस फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के लिए कुल कलेक्शन ₹12,46,278 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 11.6% ज्यादा है। सितंबर में रिफंड में पिछले साल के मुकाबले 3% की कमी आई।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में हुए कलेक्शन में CGST 37,762 करोड़ रुपये, SGST 45,363 करोड़ रुपये और IGST 1,20,396 करोड़ रुपये रहा। कुल नेट GST रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.1% बढ़कर 1,76,520 करोड़ रुपये हो गया। भारत का ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू 10.1% बढ़कर 1,25,334 करोड़ रुपये से 1,37,996 करोड़ रुपये हो गया।

GST कलेक्शन महाराष्ट्र नंबर वन
बड़े राज्यों में महाराष्ट्र ने सितंबर में सबसे ज्यादा 29,986 करोड़ रुपये GST कलेक्शन दर्ज किया। यह एक साल पहले के 25,973 करोड़ रुपये से 15% अधिक है। इसके बाद कर्नाटक का नंबर रहा, जहां कलेक्शन 16 फीसदी उछाल के साथ 13,884 करोड़ रुपये रहा । गुजरात का GST रेवेन्यू 17% बढ़कर 12,222 करोड़ रुपये हो गया।