कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को आवक की कमी से लहसुन 200 रुपये और चना 100 रुपये तेज़ रहा। कमजोर उठाव से सोयाबीन 125 रुपये मंदी बिकी। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 25 हजार कट्टे और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं नया मिल लस्टर 2450 से 2500, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2525 से 2600, बेस्ट टुकड़ी 2600 से 2750, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) 3400 से 4475, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4700, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 3600 से 4330, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 6000 से 6800, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6850 से 6881, सरसो 7200 से 7801, अलसी 8000 से 8750, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7100, उड़द 4500 से 7500, चना देशी 5300 से 5700, चना मौसमी नया 5100 से 5550, चना पेप्सी 5100 से 5751, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 20600, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 12500 से 14500, धनिया ईगल 15000 से 15300, धनिया रंगदार 15000 से 16500 रुपये प्रति क्विंटल।

