कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा मंडल से होकर संचालित कुछ रेल सेवाएँ प्रभावित रहेंगी। इसके चलते कुछ गाड़ियाँ निरस्त तथा कुछ आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस कार्य के कारण प्रभावित रेल सेवाओं का विवरण निम्नानुसार है –
निरस्त की जाने वाली गाड़ियाँ
- गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से दिनांक 03, 04, 05, 08, 12, 13 एवं 14 मई 2026 को कुल 07 ट्रिप निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से दिनांक 02, 03, 04, 07, 11, 12 एवं 13 मई 2026 को कुल 07 ट्रिप निरस्त रहेगी।
आंशिक निरस्त गाड़ियाँ
- गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर–अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 03.05.2026 से 05.05.2026, 08.05.2026 तथा 11.05.2026 से 14.05.2026 तक कुल 08 ट्रिप जबलपुर से प्रस्थान कर जयपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा जयपुर–अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12182 अजमेर–जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 04.05.2026 से 06.05.2026, 09.05.2026 तथा 12.05.2026 से 15.05.2026 तक कुल 08 ट्रिप अजमेर के स्थान पर जयपुर से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेल सेवा अजमेर–जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22175 नागपुर–जयपुर एक्सप्रेस दिनांक 14.05.2026 को नागपुर से प्रस्थान कर अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा अजमेर–जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22176 जयपुर–नागपुर एक्सप्रेस दिनांक 15.05.2026 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा जयपुर–अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

