Gold Price: सोना ऑल टाइम हाई पर, चांदी के भाव भी उछले, जानिए आज की कीमतें

0
8

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: सोना शुक्रवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 467 रुपए बढ़कर पहली बार 76,082 रुपए को छू गया। हालांकि, दिनभर के कारोबार के बाद यह अपने हाई से 118 अंक गिरकर 75,964 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।

एक दिन पहले (गुरुवार, 3 अक्टूबर) इसके दाम 75,615 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इस तरह इस साल सोने के दाम अब तक ₹12,612 बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी रही। ये 1,615 रुपए बढ़कर 92,286 रुपए प्रति किलो हो गई। कारोबार बंद होने पर यह 1529 रुपए की तेजी के साथ 92,200 रुपए पर आ गई। एक दिन पहले चांदी 90,671 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।

साल के आखिर तक 80 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच सकती है।