Ducati Panigale V4 R बाइक 69.90 लाख रुपये कीमत में भारत में लॉन्च

0
72

नई दिल्ली। डुकाटी इंडिया कम्पनी ने पैनिगेल वी4 आर (Panigale V4 R) को भारत में 69.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। मोटरसाइकिल की बुकिंग अब सभी डुकाटी डीलरशिप पर ओपेन है। 5 बाइक्स की पहली खेप भारत पहुंच चुकी है और डिलीवरी तुरंत शुरू होने के साथ सभी बिक भी गईं।

Panigale V4 R उन कई लॉन्चों में से एक है, जिनकी निर्माता ने 2023 के लिए योजना बनाई थी। Panigale V4 R मानक Panigale V4 का हाई स्पेक एडिशन है। इसमें कई मैकेनिकल अपग्रेड और नई डिजाइन मिलती है।

इंजन पावरट्रेन:डुकाटी पैनिगेल V4 R में नया 998cc डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल R इंजन है। इसके छठे गियर में यह 16,500rpm की टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि अन्य गियर में यह 16,000rpm की टॉर्क जेनरेट करने में सत्रम है। इंजन 15,500rpm पर 215bhp की पावर और 12,000rpm पर 111.3nm का पीक टॉर्क आउटपुट देने में सक्षम है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

पावर: इसके रेसिंग एग्जॉस्ट को यूज कर 15,500rpm पर 233bhp तक की पावर बढ़ाई जा सकती है और पीक टॉर्क आउटपुट 12,250rpm पर 118nm तक बढ़ जाता है।

फीचर्स: डुकाटी होने के नाते यह कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। पैनिगेल V4 R ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड बाय वायर, राइडिंग मोड्स, इंजन ब्रेक कंट्रोल, पावर मोड्स, कॉर्नरिंग एबीएस, लॉन्च कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल जैसे कई फीचर्स से लैस है। ऑफर में एक टीएफटी स्क्रीन भी है, जिसका उपयोग मोटरसाइकिल के अलग-अलग फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।